होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कन्या राशि वालों के सितारे आज रहेंगे बुलंद, कर्क वालों को मिल सकती है बड़ी खुशी,  22 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 22 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 मई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

22 मई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ। तृतीया तिथि 11:19 PM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र म्रृगशीर्षा 10:37 AM तक उपरांत आद्रा। धृति योग 04:33 PM तक, उसके बाद शूल योग। करण तैतिल 10:40 AM तक, बाद गर 11:19 PM तक, बाद वणिज। 22 मई सोमवार को राहु 07:26 AM से 09:05 AM तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

22 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। दिन की शुरुआत बहुत चुस्ती-फुर्ती से होगी, लेकिन अचानक आप थोड़े संकोची और शांत हो जाएंगे। आज अच्छा अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। लेकिन आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने के लिए सक्रिय रूप से आपके खिलाफ काम करेंगे। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा। इसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।पारिवारिक माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा। इससे आपको संतुष्टि होगी। परिवार के लोग आपके कामों में मदद भी करेंगे। आपके काम काज के सिलसिले में परिवार वालों का सहयोग बहुत फायदेमंद साबित होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको प्रशंसा मिलेगी। शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस आज थोडा परेशान हो सकते है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की जरूरत है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। आप अपने जीवन में कुछ बड़े परिवर्तनों लाने के लिए उत्सुक रहेंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे और कई खास निर्णय भी लेंगे, जो आपके लिए बड़े कारगर साबित होंगे। शादीशुदा जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा और अपने जीवन साथी से खुलकर बातें करेंगे, जिससे बीच की दूरियां कम होंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा। नौकरी में अधिक प्रयास करने से थोड़ा लाभ होगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहें सहकर्मी आपसे फ़ोन पर सहायता लेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। सुबह उठकर धरती माता को छूकर प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको थकान रह सकती है। शांत तरीके से स्थिति को संभालने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करें। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। दोस्तों के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। बड़ी छलांग लगाने के बजाए आप छोटे कदमों से बढ़ें। कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। इससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहने से भी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोग आपको हर काम में अपने साथ खड़े दिखाई देंगे। इससे परिवार में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में कुछ  दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही आपके घर वाले भी इसपर विचार करेंगे। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। गायत्री मंत्र का जप करें, जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। शत्रुता में कमी होगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। वाणी पर संयम रखें। संवेदनशीलता और भावुकता रहेगी। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आप अपनी बात रखने के लिए बहुत तैश में आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में आप सफल होंगे।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम के लिए बहुत मेहनत करेंगे और यह मेहनत दिखाई भी देगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आपको ऑफिस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बॉस आपकी तारीफ करेगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल मिलेंगे। प्रिय के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन जी आज अच्छा रहेगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम के लिए बहुत मेहनत करेंगे और यह मेहनत दिखाई भी देगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आपको ऑफिस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बॉस आपकी तारीफ करेगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल मिलेंगे। प्रिय के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन जी आज अच्छा रहेगा।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates