Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sat, Apr 5, 2025 🕒 5:17 AM

Eid Mubarak : दिली ईद मुबारक, आज मनाई जा रही ईद, रिश्तों की मिठास..

Eid Mubarak : दिली ईद मुबारक, आज मनाई जा रही ईद, रिश्तों की मिठास..

Share this:

Eid Today, Sweetness Of Human Relation : आज भारत सहित अन्य देशों में भी ईद मनाई जा रही है। सबको दिली ईद मुबारक। सुबह से ही लोग प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा और शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही शनिवार की सुबह से नमाज अदा कर रहे हैं। शुक्रवार 21 अप्रैल को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज यानी अलविदा जुमे की नमाज अदा की और शाम में इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार किया। शनिवार को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

सऊदी अरब और खाड़ी देशों में कल भी मनी थी ईद

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। गुरुवार 20 अप्रैल को सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखाई देने के बाद वहां शुक्रवार को ही ईद मनाई गई, जबकि भारत के साथ पाकिस्तान में भी ईद आज ही यानी 22 अप्रैल को मनाई जा रही है।

ईद की मुबारकबाद देने गांधी मैदान पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश

ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद, भोपाल की ईदगाह और मुंबई की माहिम दरगाह में सुबह से ही लोग नमाज के लिए जमा होने लगे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। इधर, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने दिल्ली की पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।

सेवईं के लिए जानी जाती है मीठी ईद

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं। ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है।

Share this:

Latest Updates