Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sat, Apr 5, 2025 🕒 7:56 AM

Dharm: तिजोरी के पास इन चीजों को भूलकर भी न रखें, क्योंकि दुर्भाग्य बन जाएगा आपका हमसफर

Dharm: तिजोरी के पास इन चीजों को भूलकर भी न रखें, क्योंकि दुर्भाग्य बन जाएगा आपका हमसफर

Share this:

dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मकान बनाने से लेकर उसकी सजावट तक में वास्तु शास्त्र का महत्व है। इसी तरह घर में पैसे रखने की जगह यानी तिजोरी को लेकर भी कई विशेष नियम बताए गए हैं। हर घर में पैसे रखने की एक विशेष जगह होती है। यह एक सुरक्षित स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस स्थान को लेकर विशेष सावधानी बरतने को बताया गया है। तिजोरी के पास कुछ चीजों को रखना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दुर्भाग्य हमारा पीछा नहीं छोड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तीन ऐसी चीजें जिसे पैसे वाले स्थान के आसपास रखना बिल्कुल मना है। जब तक ऐसी चीजें तिजोरी अथवा पैसे वाले स्थान पर रहेंगी आपकी तरक्की नहीं हो सकती, चाहे आप कुछ भी कर लें।

झाड़ू को तिजोरी से दूर ही रखें

बता दें कि हिंदू धर्म में तिजोरी में मां लाक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए भूलकर भी तिजोरी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। हमारी धार्मिक मान्यता है कि तिजोरी के पास झाड़ू रखने से धन का सफाया हो जाता है। इसलिए भूलकर भी झाड़ू को तिजोरी के पास न रखें। इससे आर्थिक पतन हो सकता है। घर में तंगी आ जाएगी। इसलिए यह गलती कभी नहीं करें।

जूठे बर्तन को भी रखें दूर

घर में जिस स्थान की साफ-सफाई रहती है, वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं इसके विपरीत जहां गंदगी होती है वहां, धन की देवी लक्ष्मी नहीं आती हैं। हमें अपनी तिजोरी के पास भी सफाई रखनी चाहिए। कभी भी तिजोरी के पास जूठे बर्तन नहीं रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बहुत अशुभ माना जाता है। इससे घर में धन दौलत नहीं आता। इसलिए हमेशा तिजोरी के आसपास साफ-सफाई रखें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही वह का उस स्थान पर वास करने लगती हैं। ऐसे में घर में सुख शांति बनी रहेगी।

काला कपड़े को भी तिजोरी के पास न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी तिजोरी के पास कभी भी भूलकर काला कपड़ा न रखें यह बहुत अशुभ माना जाता है। इससे धन का नाश होता है। कभी भी गहने या रुपए को काला कपड़े में बांधकर नहीं रखना चाहिए। इस गलती से घर की आर्थिक संपन्नता बुरा असर पड़ता है। इसलिए भूलकर भी ये गलतियां नहीं करें।

Share this:

Latest Updates