होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सावन में भगवान शिव को करें गंगाजल और दूध से जलाभिषेक, बाबा होंगे प्रसन्न 

IMG 20240724 WA0001

Share this:

Dharma adhyatma :ऊँ नमः शिवायहर हर महादेवबोल बम” इनकी प्रतिध्वनि सावन की सुन्दरता को उसके उत्कर्ष पर पहुंचाती रहती है। अपने परमप्रिय भोलेनाथ को भी यह ध्वनि बहुत भाती है। हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव काफी भोले होते हैं। इसीलिए उन्हें भोले बाबा कहा जाता है। वह भक्तों के थोड़े से प्रयासों से भी खुश हो जाते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। सावन की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना देवाधिदेव महादेव को समर्पित है।

यह भी पढ़े : जानिए भगवान शिव को क्यों पसंद है सावन का महीना

मनोकामनाएं पूरी करते हैं भोले भंडारी 

सावन में हर सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी कर उन्हें सभी दुख-परेशानी से उबारते हैं। इस साल सावन महीने की शुरुआत सोमवार, 22 जुलाई से हुई है, जिसका समापन सोमवार, 19 अगस्त को होगा। इस दौरान भक्त शिवजी के नाम का व्रत कर उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। वहीं, शिव पूजा के दौरान कुछ खास चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी भोलेनाश को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको सावन में शिव पूजा के समय उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करनी चाहिए। आइए, जानते हैं ये चीजें कौन-सी हैं…

सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

✓शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए सावन में शिव पूजा के समय शिवलिंग को पंचामृत का स्नान जरूर करायें।

सावन में सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। जलाभिषेक के लिए आपको जल में गंगाजल और दूध की कुछ बूंद अवश्य मिलानी है। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।

✓सावन में शिवलिंग पर चंदन और भभूत लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

सावन के महीने में आप शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमी के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

✓सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करना भी शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।

✓सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव मंदिर में दीपदान अवश्य करें। इससे आपको सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलेगी।

✓सावन में शिव पूजा के समय शिवजी को चंपा के फूल जरूर अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न हो जायेंगे।

आप शिवलिंग पर एक-दो चम्मच घी भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको सभी पापों से जल्द मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates