Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 8:09 PM

शनिदेव इन राशियों पर हमेशा बरसाते हैं अपनी कृपा

शनिदेव इन राशियों पर हमेशा बरसाते हैं अपनी कृपा

Share this:

Dharm adhyatma : शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि देव हमेशा इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं। कहीं आपकी भी राशि तो नहीं है। शनि देव की प्रिय राशियां कौन-सी हैं, आइए जानते हैं…

शनि सभी ग्रहों में सबसे प्रभावशाली ग्रह

शनि सभी ग्रहों में सबसे प्रभावशाली ग्रह है। शनि सबसे मंद गति से चलनेवाला ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शनि यदि कुंडली में शुभ हो, तो व्यक्ति राजा के जैसा जीवन जीता है। शनि जातकों से कठोर कार्य कराते हुए शुभ प्रदान करते हैं। शनि ग्रह किसी भी राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर अपनी राशि बदलते हैं। जिन पर शनि की साढ़े साती चल रही होती है, उस व्यक्ति की जिन्दगी में तूफान आ जाता है। शनि की क्रूर दृष्टि पड़ते ही जातक के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि शनिदेव की विशेष कृपा किन चार राशिवालों पर सबसे ज्यादा रहती है। शनिदेव की कृपा इन पर होने से इनका जीवन बहुत ही सुखमय और अच्छे से बीतता है। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह दैत्यों के गुरु शुक्रदेव हैं। शुक्र और शनिदेव की आपस में मित्रता का भाव रहता है। वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। शनिदेव वृषभ राशि के जातकों के जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा और भौतिक सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग हमेशा लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती। जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

तुला राशि

शनि देव तुला राशि की उच्च राशि माने जाते हैं ; अर्थात  इस राशि में शनि देव हमेशा अच्छा फल प्रदान करते हैं। उच्च राशि होने के कारण तुला राशि के लोगों पर शनिदेव की हमेशा ही कृपा रहती है। तुला के जातक स्वभाव से बहुत ही मेहतनी और कर्मठ होते हैं, जिस कारण से इनके ऊपर शनिदेव की कृपा रहती है। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों की कुंडली में शनि या शुक्र की दशा आती है, तो शुभ फल की ही प्राप्ति होती है। 

मकर राशि

शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर होती है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। मकर राशि वाले लोग काफी मेहनती और कर्मठ स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग अपनी मेहनत के दम पर जीवन में अच्छा मुकाम प्राप्त करते हैं। इन्हें भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। इस राशि के जातकों को जीवन में धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Share this:

Latest Updates