– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

GOOGLEFINED : अवैध सामग्री को हटाने में विफल रहने पर रूस की अदालत ने गूगल पर लगाया 1,44,000 डॉलर का जुर्माना

IMG 20220416 113226

Share this:

मॉस्को के एक कोर्ट ने अवैध सामग्री को हटाने में विफल रहने पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 1,44,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि रूसी प्रशासनिक अपराध संहिता के अनुच्छेद 13.41 के भाग 2 के तहत गूगल के खिलाफ दो प्रशासनिक प्रोटोकॉल मिले। इस आधार पर गूगल पर यह जुर्माना लगाया गया।

इससे पहले भी लगाया था जुर्माना

इससे पहले दिसंबर, 2021 में मॉस्को की टैगांस्की जिला अदालत ने स्थानीय कानून द्वारा प्रतिबंधित सामग्री को हटाने में विफल रहने पर गूगल पर लगभग 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। टैगांस्की जिला अदालत ने फैसला सुनाया था कि गूगल ने बार-बार प्रतिबंधित सामग्री को हटाने के निर्देश की उपेक्षा की।

अदालत के आदेश का अध्ययन करेगा गूगल

इस मामले पर गूगल ने कहा था कि वह अदालत के आदेश का अध्ययन करेगा और उसके बाद अपने अगले कदम पर फैसला करेगा। रूसी अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से संबंधित सामग्री को हटाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव बढ़ाया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates