– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

TRAGIC : असम में सैलाब बरपा रहा कहर,22 जिलों के 7 लाख से अधिक लोग झेल रहे संकट, 24 ने गंवाई जान… 

Screenshot 20220522 223934 Chrome

Share this:

Asam(असम) में सैलाब लगातार कहर बरपा रहा है। राज्य के 22 जिलों में बाढ़ से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। इन जिलों के लगभग 7.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDAMA) ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

269 राहत शिविरों में रह रहे 91000 से अधिक लोग

एएसडीएमए ने 21 may  को कहा कि 91,518 प्रभावित लोग वर्तमान में राज्य भर में 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन ने 152 राहत वितरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। एएसडीएमए ने आगे कहा, भारतीय सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRAF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्वयंसेवकों की मदद से बाढ़ में फंसे हुए करीब 26,236 लोगों को बचाया गया है।

ये जिले हैं अधिक प्रभावित

बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, दरांग, धेमाजी, धुबरी, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप (एम), कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, लखीमपुर, माजुली मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी ये वो जिले हैं, जहां बाढ़ की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

टूट गए हैं 20 बांध

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे असम में कम से कम 20 बांध टूट गए हैं और कई पुल या तो बह गए हैं या क्षतग्रिस्त हो गए हैं। कई सड़कें धंस गई हैं या वाहनों के लिए अनुपयोगी हो गई हैं। 2,251 बाढ़ वाले गांवों में 43,090 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतग्रिस्त हो गए हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates