Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 7:26 PM

इतिहास के पन्नों में समझें 29 अप्रैल का महत्व,  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा …

इतिहास के पन्नों में समझें 29 अप्रैल का महत्व,  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा …

Share this:

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

सत्य की तलवार अटूट है।

Sword of truth is unbreakable.

29 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।

1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।

1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।

1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।

2020 : कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई।

आज इनका हुआ  जन्म 

सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में आज ही दिन जन्म हुआ।

भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का 1919 में जन्म।

पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का 1936 में जन्म।

एक राजनेता के रूप में भारत के लोकसभा के सदस्य रह चुके ई. अहमद का 1938 में जन्म।

भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का 1958 में जन्म।

भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का 1979 में जन्म।

आज इनका हुआ निधन

दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का 1236 में निधन हुआ।

1958 में उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन।

1960 में हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन।

1979 में भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन।

2010 में गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates