होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज ही के दिन भारत में पड़ी थी मुगल साम्राज्य की नींव

de78859a979a24709433addf0abee11e 1

Share this:

21 अप्रैल 2022 : आज आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration 

कम बोलना अधिक करने का प्रमाण भी है।

To say less is also proof to do more.

21 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 21 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

1451- लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।

1526 –  काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई। इस लड़ाई में बाबर ने जहां तोपों का इस्तेमाल किया। वहीं लोदी ने हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर जंग लड़ी। बाबर की सेना संख्या में कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी।

1895- अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया।

1926- इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।

1938- सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा… के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

1941-  यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1945- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया।

1960-  ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।

1975-  दक्षिण विएतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया।

1987- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत. कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा।

1989- चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।

1996- भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

Share this:




Related Updates


Latest Updates