– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

यह क्या हो रहा : आकाश में उड़ते स्पाइसजेट के प्लेन की छत से टपकने लगा पानी, शिकायत करने पर…

IMG 20220812 WA0005

Share this:

Spicejet flight News : बस की छत से बरसात में पानी टपकने की घटनाएं सामान्य रूप से होती रहती हैं, लेकिन विमान की छत से पानी टपकने लगे, ऐसा शायद पहली बार सुनने को मिल रहा है। देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग तो 1 महीने में न जाने कितनी बार हो चुकी है। यह हवाई यात्रा से संबंधित सिस्टम पर बड़ा सवाल है। अब मुंबई  से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के प्लेन की छत से अचानक पानी टपकने का मामला सामने आया है। इसका VIDEO भी सामने आ चुका है। प्लेन में सवार पैसेंजर ने इसका VIDEO जारी किया है। पैसेंजर ने बताया कि उन्होंने एयर होस्टेस और कैप्टन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा- आप दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाएं। एयर होस्टेस का कहना था कि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं, आप शांत बैठे रहें।

पहले से ही टपक रहा था पानी

जबलपुर के रहने वाले कमल ग्रोवर ने बताया कि 10 अगस्त को वह स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-3003 से मुंबई से जबलपुर आए। यह फ्लाइट मुंबई से शाम 4.55 बजे उड़ान भरती है। जबलपुर शाम 6.55 तक आती है। मुंबई में वह जैसे ही फ्लाइट के अंदर गए तो सीट पानी से भीगी हुई थी। मजबूरी में बैठना पड़ा। 1 घंटे की देरी से फ्लाइट ने मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरी, तो फ्लाइट में पानी टपक रहा था।

बरसात के आनंद में गुजरात सफर

कमल ग्रोवर ने मुंबई से जबलपुर तक के सफर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि पूरा सफर जहाज के अंदर बरसात के आनंद में गुजरा। जैसे ही फ्लाइट जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरी, तो इतनी गंदी लैंडिंग की गई, जैसे कि रनवे पर यात्रियों से भरे विमान को पटक दिया गया हो।

‘यात्रियों की जान से खिलवाड़’

कमल ग्रोवर ने स्पाइसजेट की इस लापरवाही को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। लिहाजा, इस मामले पर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को स्पाइसजेट एयरलाइन के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास और स्पाइसजेट के मैनेजर से भी बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

Share this:




Related Updates


Latest Updates