Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 3:37 PM

IPL-2022 : खत्म हुआ Mega Auction, दूसरे दिन सबसे महंगा बिके लिविंगस्टोन, पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख में…

IPL-2022 : खत्म हुआ Mega Auction, दूसरे दिन सबसे महंगा बिके लिविंगस्टोन, पंजाब किंग्स ने 11 करोड़  50 लाख में…

Share this:

IPL-2022 का Mega Auction 13 फरवरी को बेंगलुरु में समाप्त हो गया। इसकी शुरुआत 12 जनवरी को हुई थी। नीलामी के दूसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाग में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के साथ उन पर ऊंची बोलियां लगाई गई थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने लिविंगस्टोन को हासिल किया। लिविंगस्टोन ने आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था और अब वह मौजूदा नीलामी में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

6 करोड में बिके ओडियन स्मिथ

वेस्टइंडीज के हरफनमौला ओडियन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा। मार्क्रम (Aiden Markram) SRH द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में IPL 2022 की नीलामी के दूसरे दिन चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी रहे। अजिंक्य रहाणे केकेआर के पास गए,जबकि ईशांत शर्मा, इयोन मोर्गन, मार्नस लाबुस्चगने और आरोन फिंच जैसे बड़े नाम अनसोल्ड रहे।

बोली में शामिल नहीं किए गए सुरेश रैना

खिलाड़ियों को मौका देने के लिए आखिरी तक छंटाई की गई , जो पहली बार हुआ। इसके तहत पहले दिन शनिवार को अनसोल्ड रह गए कुछ खिलाड़ी जैसे डेविड मिलर और ऋिद्धिमान साहा सहित कई युवा खिलाड़ी भी बिकने में सफल रहे, तो हैरानी की बात यह रही कि सुरेश रैना के लिए कोई भी फ्रेंचाइजी सहमत नहीं हुई और उनका नाम बोली में शामिल नहीं किया गया। इउशांत शर्मा भी नहीं बिक सके। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन कुल 74 खिलाड़ी बिके थे, जिसमें ईशान किशन सबसे महंगे बिके। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा।

Share this:

Latest Updates