होम

वीडियो

वेब स्टोरी

पेरिस ओलंपिक में भारत का खुला खाता, शूटर मनु भाकर को मिला कांस्य पदक

IMG 20240728 WA0027

Share this:

ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला बनीं मनु भाकर, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Paris news : पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में भारत के खिलाड़ियों ने तिरंगा की शान बढ़ाते हुए पदक प्राप्त करने की शुरुआत कर दी है। इन स्पर्द्धाओं में 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने कांस्य पदक हासिल किया है। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक तालिका में भारत का खाता खुल गया है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 22 साल की निशानेबाज ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला बनीं। मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन ने 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

मनु भाकर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष समेत देश के अन्य नेताओं ने मनु भाकर को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करनेवाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों ; विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करनेवाली है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की नयी ऊंचाइयों को छुएं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक पदक है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई हो। यह सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतनेवाली पहली महिला बन गयी हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीत कर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। आपकी उपलब्धि पर देश गर्व से भर गया है।’

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दी बधाई 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनु भाकर को  बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मनु भाकर शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु पर गर्व है। मैं उनके सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’

हेमन्त सोरेन ने मनु भाकर को दी बधाई 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ओलंपिक में देश के लिए मनु भाकर द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा है…’अपने शानदार खेल से ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।’

Share this:




Related Updates


Latest Updates