Washington news : आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जोरदार हवाई हमलों से डरा पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियारों की भीख मांग रहा है। वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और नवाज शरीफ कैबिनेट में मंत्री मुसादिक मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स बेचने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। उनका बयान पाकिस्तान में सरकार द्वारा किए जा रहे दावों से एकदम उलट है। जोकि की आपरेशन सिंदूर के बाद हुई पाकिस्तान की असल पिटाई की गवाही देता है। वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी मंत्री मलिक कहते हैं, भारत 80 विमानों और 400 मिसाइलों के साथ आया था, जिसमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। आपने देखा क्या हो सकता था उस रात हमारे साथ। वहां कत्ल की भयावक रात थी।
80 विमानों और 400 मिसाइलों के साथ आया भारतशुक्र हैं वरना हम मलबे में तब्दील हो जाते

Share this:


