Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘खाकी’ वेब सीरीज देखकर थावे मंदिर में करोड़ों की चोरी, पुलिस भी रह गई दंग!

‘खाकी’ वेब सीरीज देखकर थावे मंदिर में करोड़ों की चोरी, पुलिस भी रह गई दंग!

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर से गत 17 दिसंबर को चोरों ने गर्भगृह में घुसकर मां भवानी के मुकुट, हार और अन्य जेवरात चुरा ले गए। इनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में पता चला कि चोरों ने चोरी से पहले वेब सीरीज खाकी से टिप्स लिया, ताकि पुलिस को घटना से संबंधित किसी तरह का इनपुट न मिल सके। इसके बाद चोरों ने मंदिर की रेकी की और घटना को अंजाम दिया और मोबाइल बंद कर लिया।

बहरहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले एक आरोपित को थावे थाना क्षेत्र के ही इटवा पुल के समीप से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए की मंदिरों में जेवर की खोजबीन

एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार गिरफ्तार आरोपित यूपी के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी दीपक राय है। उसने यूपी के मउ जिले में एक मंदिर में जेवर चोरी की थी। इस मामले में वह बीते नवंबर में जेल से बाहर निकला था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए मंदिरों में जेवर की खोजबीन की। उसे पता चला कि थावे मंदिर में एक हार व मुकुट है। उसने अपने एक गुर्गे के साथ मिलकर बीते 11 दिसंबर की रात को थावे मंदिर की रेकी की थी।

Share this:

Latest Updates