– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्यार की दुहाई देकर रिश्ते के भाई से ही शादी करने पर अड़ गई युवती, आखिरकार गांव वालों ने करा दी शादी, झारखंड की लड़की और बिहार के लड़के की शादी बनी चर्चा का विषय

IMG 20220717 133832

Share this:

The girl was adamant on marrying her cousin on the plea of love, finally the villagers got the marriage done, the marriage of a girl from Jharkhand and a boy from Bihar became a topic of discussion, Bihar news, jamui news : Jharkhand news: बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के एक गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी तय हुई थी। इसकी खबर जैसे ही युवक की प्रेमिका को मिली तो वह झारखंड से बिहार के जमुई पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचते ही वह शादी की जिद पर अड़ गई। इससे विचित्र स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने हस्‍तक्षेप किया और प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई। दिलचस्‍प बात यह है कि प्रेमी जोड़े का आपस में भाई-बहन का रिश्‍ता है। विवाह के बाद लड़का और उनके स्वजन जबरन शादी करवाने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ, इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

रिश्‍ते में भाई-बहन और अब पति-पत्‍नी

बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ा रिश्‍ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि लड़की को न्याय दिलाने के लिए उनकी शादी लड़के से करा दी जाए। युवक के ही घर में ही उन दोनों की शादी पुलिस की मौजूदगी में करा दी गई।बताया जाता है कि औरैया का युवक निरंजन दास और गिरिडीह के भेलवाघाटी की लड़की बीते कई वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। यह रिश्ता निरंजन के परिवारवालों को अच्छा नहीं लगा। उसके परिवार के लोगों को जब पता चला तो रहीम न इसका विरोध किया था।

प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से परेशान थी प्रेमिका

बताया जा रहा है कि लड़की को जब पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और हो रही है, तब वह लड़के के घर पहुंच गई। दोनों के बीच सूरत की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान प्रेम हो गया था। गांव में हुई शादी के बाद लड़के और लड़की ने हस्ताक्षर करते हुए एक लिखित आवेदन भी थानाध्यक्ष को दिया है, जिसमें निरंजन दास ने बताया कि गिरिडीह के भेलवाघाटी की रहने वाली ममता कुमारी से उसने अपनी मर्जी से शादी की है। प्रेमिका ममता कुमारी ने भी अपनी मर्जी से निरंजन दास से शादी करने की बात लिखी है।

लड़के के माता-पिता का आरोप

शादी के बाद अब लड़के और उसकी मां ने पुलिस और ग्रामीणों पर धमकाकर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है। निरंजन का कहना है कि सूरत में रहते हुए ममता उसके नजदीक तब आई थी, जब उसका अपने पूर्व प्रेमी के साथ अनबन हुई थी। निरंजन ने ममता पर जाल में फंसाने का भी आरोप लगाया है। उसकी की मां चमेली देवी ने जबरन शादी करवाने का आरोप पुलिस और ग्रामीणों पर लगाया है। वहीं, ममता कुमारी ने रजामंदी से शादी होने की बात कही है।

इस मामले में डीएसपी (मुख्यालय) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जो वीडियो सामने आया है, उसमें शादी के समय किसी तरह का जोर जबरदस्ती होते नहीं दिख रहा है। अब अगर लड़का और उसके परिवार वाले इस तरह का आरोप लगा रहे हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates