Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिछ गई जेएससीए चुनाव की विसात, जानिए कौन किस खेमे से लड़ने वाला है चुनाव

बिछ गई जेएससीए चुनाव की विसात, जानिए कौन किस खेमे से लड़ने वाला है चुनाव

Share this:

18 मई को होने वाला है जेएससीए का चुनाव, राजनीति चरम पर

Ranchi news : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (jsca) का चुनाव 18 मई को होने वाला है। इसे लेकर झारखंड में राजनीति चरम पर है। दोनों धड़ों ने चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने के लिए विसात बिछा दी है। इस बार जेएससीए अध्यक्ष पद के लिए अजय शाहदेव और एसके बेहरा के बीच सीधा मुकाबला होना तय हो चुका है। जेएससीए सचिव पद की दौड़ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और एसबी सिंह आमने-सामने होंगे। चुनाव 18 मई को प्रस्तावित है। कुल 15 पदों के लिए होने जा रहे इस चुनाव में 638 आजीवन सदस्य, 25 क्लब, 29 स्कूल, 10 संस्थान और 23 जिला क्रिकेट संघ मतदान करने के पात्र होंगे।

अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार अखाड़े में

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है। एक ओर अजय शाहदेव अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं, वहीं अखिलेश झा गुट से एसके बेहरा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। क्रिकेट संघ की राजनीति में अनुभव और रणनीति का अद्भुत संगम इस बार के चुनाव को रोचक बना रहा है। उधर, संयुक्त सचिव के लिए नंदू पटेल व कोषाध्यक्ष की रेस में एस जयराम हैं।

सचिव पद के लिए भी गहन संघर्ष की स्थिति बन गई है। अजय शाहदेव गुट ने जमशेदपुर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को सचिव पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि अखिलेश झा गुट से एसबी सिंह मैदान में उतरेंगे। तिवारी के मैदान में उतरने से क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्सुकता चरम पर है। इसके अलावा देवाशीष चक्रवर्ती व एसबी सिंह भी दावेदारी ठोकेंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश झा गुट से धनबाद के मनोज सिंह उम्मीदवार होंगे। वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए अजय शाहदेव गुट से पूर्व अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज शाहबाज नदीम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शाहदेव गुट लगातार नदीम से संपर्क में है और उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की कवायद कर रहा है। यदि नदीम उम्मीदवार बनते हैं तो उनका खेल से लेकर प्रशासन तक का अनुभव निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

15 पदों के लिए होना है चुनाव, आज जारी हो सकती है  अधिसूचना

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए एक-एक पद के अलावा समिति सदस्य के पांच, जिला समिति सदस्य के चार, स्कूल प्रतिनिधि और क्लब प्रतिनिधि के एक-एक पद शामिल हैं। यह चुनाव आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करेगा।

आजीवन सदस्यों की भूमिका होगी निर्णायक

जेएससीए की इस निर्वाचन प्रक्रिया में 638 आजीवन सदस्य निर्णायक मतदाता होंगे। इनके अतिरिक्त 25 क्लब, 29 स्कूल, 10 संस्थान और जेएससीए से संबद्ध 23 जिलों के प्रतिनिधि भी मतदान करेंगे। कुल मतदाताओं का यह विविध समूह क्रिकेट संघ के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगा।

Share this:

Latest Updates