– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

इस हीरो के पास लाइन लगी हैं फिल्मों की, 2026 तक हो चुका है बुक, बॉलीवुड के बड़े निर्माता-निर्देशक भी कर रहे उसका इंतजार

IMG 20220828 070825

Share this:

This hero has films lined up, he is booked till 2026, big producers and directors of Bollywood are also waiting for him : पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन आज बॉलीवुड के बड़े निर्माता- निर्देशकों की मांग है। केवल टॉलीवुड ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बड़े निर्माता-निर्देशक भी अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। लेकिन उनकी परेशानी यह है कि अल्लू अर्जुन के पास 2026 की शुरुआत तक कोई डेट खाली ही नहीं है। यानी वह 2026 के जनवरी तक बुक हैं। 

बॉलीवुड फ़िल्में करने की सोच भी नहीं पा रहे हैं अर्जुन

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन पुष्पा- 2 तो कर ही रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास एटली कुमार, वेणु श्रीराम, कोर्टला सिवा और एस राजमौली जैसे दक्षिण भारत के कई बड़े फिल्म निर्देशकों की फिल्में हैं। उनके पास टॉलीवुड की ही इतनी ज्यादा फिल्में हैं कि वह बॉलीवुड की फिल्म करने की सोच भी नहीं पा रहे हैं।

संजय लीला भंसाली कर चुके हैं अर्जुन के साथ बैठक

बॉलीवुड के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक अर्जुन को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। इस बीच खबर है कि बॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली अल्लू अर्जुन के साथ  फिल्म प्लान करने का मन बना चुके हैं। इसके लिए वह अल्लू अर्जुन के साथ एक बैठक भी कर चुके हैं। बैठक के दौरान संजय लीला भंसाली ने पुष्पा में अल्लू अर्जुन के काम की बहुत प्रशंसा की। भंसाली ने कहा कि वह अल्लू की कई फिल्में देख चुके हैं। खबर है कि बैठक के दौरान संजय लीला भंसाली को अर्जुन ने स्पष्ट कर दिया कि वह 2026 की शुरुआत तक पूरी तरह से बुक हैं। इसलिए अभी उनके पास और फिल्म करने के लिए समय नहीं है। 

अर्जुन को चाहिए मुख्य अभिनेता की भूमिका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला भंसाली के अलावा भी बॉलीवुड के दो और बड़े निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों के लिए अल्लू अर्जुन से मिल चुके हैं। लेकिन अर्जुन के पास समय न होना सबसे बड़ी समस्या है। जो भी निर्माता निर्देशक अर्जुन के पास फिल्म करने का ऑफर लेकर आ रहे हैं, उन्हें वह स्पष्ट तौर पर यह कहने से गुरेज नहीं करते कि वह पैन इंडिया स्टार हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में मुख अभिनेता की ही भूमिका निभाएंगे। वह सहायक एक्टर की भूमिका कतई नहीं निभाएंगे। अर्जुन की इस शर्त को बॉलीवुड प्रोड्यूसर मानने को भी तैयार हैं। लेकिन उन्हें अपनी फिल्मों में अर्जुन को लेने के लिए 2026 के आने का इंतजार करना होगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates