– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Today weather report : देश के इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, झारखंड- बिहार और पश्चिम बंगाल में ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

IMG 20220927 042447

Share this:

Today weather forecast : एक कम दबाव का क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बन गया है। यह संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत रूप से समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस कारण अगले 24 घंटों के दौरान,ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक अथवा दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अभी भी एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।

रांची में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना

रांची मौसम केंद्र के अनुसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में 6 अक्‍टूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार कई इलाके में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 

इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

क्लाइमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसा रहा देश का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल बिहार, असम, मेघालय, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates