Rashifal 31 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 31 मई 2025 को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।
31 मई 2025 शनिवार का पंचांग
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), ज्येष्ठ। पंचमी तिथि 08:15 PM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र पुष्य 09:07 PM तक उपरांत आश्लेषा। वृद्धि योग 10:43 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग। करण बव 08:43 AM तक, बाद बालव 08:15 PM तक, बाद कौलव। 31 मई शनिवार को राहु 09:04 AM से 10:44 AM तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।
31 मई 2025 राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपको और अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको अपने सामान्य कुशल तरीके से इन से निपटना होगा ताकि ये आपके करियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि कर सके। नौकरी के क्षेेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत करने वाला है। उचित मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज सारे काम अपनी इच्छा अनुसार होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) :आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। कुछ कोर्ट कचहरी से जुड़े सभी प्रकार के मामले आते पनप ने वाले हैं। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे। इससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल जायेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सफलता आपके बेहद करीब है। आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे, जिससे और दिन की अपेक्षा आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं। बदलाव के चलते कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है किन्तु यह यात्रा आपके लिए फलहीन हो सकती है।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। हर काम में तरक्की करने में सफल हो सकते भागीदारों की तरफ से आपको अच्छी साझेदारी मिल सकती है। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। मित्रों के साथ अत्यधिक समय न बिताएं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। राजनीतिक स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो, सामाजिक स्तर पर सक्रिय होना जरूरी है।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



