– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Today’s Rashifal & Panchang : आज इन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा दरवाजा, 15 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

image editor output image492665216 1641262617458 1

Share this:

Rashifal of 15 September 2022 and 2 days panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का विस्तृत विवरण है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन किया जाता है। आज 15 सितंबर को गुरुवार है। यह दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। उनकी पूजा-आराधना से आप आर्थिक रूप से संपन्न होने के साथ-साथ उनकी कृपा से समस्याओं का समाधान कर पाते हैं। आज सूर्योदय के समय चंद्रमा और राहु एक साथ ग्रहण योग बनाकर चलेंगे। दोपहर के बाद मंगल और चंद्रमा एक साथ हो जाएंगे वृषभ राशि में। चंद्रमा उच्‍च के होंगे और मंगल होंगे। लक्ष्‍मी योग, एक शुभ योग का निर्माण होगा। सूर्य और शुक्र अभी भी सिंह राशि में बने हुए हैं। वक्री बुध कन्‍या राशि में हैं। तुला में केतु, वक्री शनि मकर राशि में, वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल।

15 सितंबर 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | पंचमी तिथि 11:00 AM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र भरणी 08:05 AM तक उपरांत कृत्तिका | हर्षण योग 05:28 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण तैतिल 11:00 AM तक, बाद गर 11:35 PM तक, बाद वणिज | सितम्बर 15 गुरुवार को राहु 01:53 PM से 03:24 PM तक है | 02:29 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

16 सितंबर 2022 यानी शुक्रवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | षष्ठी तिथि 12:19 PM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र कृत्तिका 09:55 AM तक उपरांत रोहिणी | वज्र योग 05:50 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण वणिज 12:19 PM तक, बाद विष्टि 01:13 AM तक, बाद बव | सितम्बर 16 शुक्रवार को राहु 10:50 AM से 12:21 PM तक है | चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

15 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष राशि – आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। रिश्तेदार आपके दुख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियां हल करने में आप सफल रहेंगे। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

वृष राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। आपको संतान से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। साझेदारी से बड़ा फायदा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

मिथुन राशि – आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से आपकी पार्टनशिप भी हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको काफी फायदा होगा। आपकी सारी चिंताएं दूर होगी। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि – अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।

सिंह राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अनाथालय में कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे

कन्या राशि – बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी ईमानदारी और काम के प्रति आपके लगन को देखकर आपका बॉस आपका ओहदा और ऊंचा कर सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते हैं। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि – आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालांकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

धनु राशि – आज आपकी रुचि साहित्य कला के क्षेत्र में रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन पुराने साथियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। युवाओं के लिए नया काम या कोर्स सीखने का उत्तम दिन है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यस्थल पर बैठक के दौरान आपके कामकाज को सराहना मिलेगी।

मकर राशि – सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएं उसके प्रति सावधान रहें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपको ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे।

कुंभ राशि – आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। आपकी दिनचर्या में जरूरी बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित हो सकती है। घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि – आज आप नए वस्त्र की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग माल के नए स्टॉक की योजना बना सकते हैं। आज का दिन ताजगीपूर्ण रहेगा। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates