– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Today’s Rashifal & Panchang  : आज इन राशि वालों को संभल कर रहना चाहिए 13 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

image editor output image492665216 1641262617458 1

Share this:

Rashifal of 13 September 2022 and 2 days panchang  : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों का राशियों पर प्रभाव पड़ता है। नक्षत्र भी राशियों को प्रभावित करते हैं। इन प्रभावों के आधार पर जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों का आकलन किया जाता है। आज 13 सितंबर 2022 को मंगलवार है।  यह दिन हनुमान जी का है। उनकी पूजा और आराधना से बुद्धि, बल और विवेक को मजबूती मिलती है। आज

ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा और राहु ग्रहण योग बनाकर मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में मंगल हैं। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में हैं। वक्री बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु मीन राशि में हैं। शनि और गुरु भी वक्री गति से चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

13 सितंबर 2022 यानी मंगलवार का पंचांग

पौष कृष्ण पक्ष पंचमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), मार्गशीर्ष | पंचमी तिथि 09:21 PM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र आश्लेषा 02:32 AM तक उपरांत मघा | वैधृति योग 06:54 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण कौलव 08:06 AM तक, बाद तैतिल 09:21 PM तक, बाद गर | दिसम्बर 13 मंगलवार को राहु 02:59 PM से 04:19 PM तक है | 02:32 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

14 सितंबर 2022 यानी बुधवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | चतुर्थी तिथि 10:25 AM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र अश्विनी 06:57 AM तक उपरांत भरणी | ध्रुव योग 06:17 AM तक, उसके बाद व्याघात योग 05:35 AM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण बालव 10:25 AM तक, बाद कौलव 10:37 PM तक, बाद तैतिल | सितम्बर 14 बुधवार को राहु 12:22 PM से 01:53 PM तक है | चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

13 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष-नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्‍यथित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृष-अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-आय में अचानक बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग को ध्‍यान में रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। धर्म में अत्‍यधिक न डूबें। कमतर भी न रहें। संतुलन बनाकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई  उंगली उठ सकती है आपके ऊपर। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में लांक्षन लग सकता है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। अवसाद पर भी काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-घरेलू सुख बाधित है। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार लगभग ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यवसायिक विवाद की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से अनबन की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates