Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिरैया विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

चिरैया विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Share this:

Chiraiya, motihari news: चिरैया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के मधुबनी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। जो शिकारगंज होते हुए पताही प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। जहां बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा बाइक रैली का नेतृत्व स्थानीय विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता कर रहे थे। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर भाजपा संगठन जिला ढाका के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा नेता  कृष्ण मोहन सिंह, राकेश यादव, जयराम सहनी, दिलीप कुमार, चिरैया मंडल अध्यक्ष अजय साह, टुनटुन सिंह, शिकारगंज मंडल अध्यक्ष गांधी प्रसाद यादव, अनिल बैठा, भरत पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates