– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जीवन भर एक साथ रहना चाहती थीं दो सहेलियां इसलिए दोनों ने खुशी- खुशी एक ही लड़के से रचा ली शादी

IMG 20220926 152226

Share this:

Amazing incident :  कहा जाता है कि एक औरत सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन वह अपनी सौतन को कभी बर्दाश्त नहीं करती। लेकिन ठीक इसके उलट पाकिस्तान में एक घटना हुई है, जिसमें दो सहेलियों ने बारी -बारी से एक ही शख्स से शादी कर ली। वह भी खुशी- खुशी। दो जिगरी सहेलियां ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से शादी रचा ली है। दोनों शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। इसलिए दोनों ने यह आईडिया निकाला। दोनों ने बारी-बारी से एक ही लड़के से शादी रचा ली। शादी के बाद अब दोनों सहेलियां एक ही घर में रहती हैं। 

पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं दोनों सहेली

बताते चलें कि दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं। एक का नाम शहनाज है और दूसरी का नाम नूर है। दोनों ने एजाज नाम के लड़के से निकाह किया है। एजाज दर्जी का काम करते हैं। शहनाज ने बताया कि पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी। शादी के बाद शहनाज अपनी सहेली नूर से दूर हो गईं। इस कारण उसका मन नहीं लगता था। वैसे नूर हमेशा उनके घर आया-जाया करती थीं। ऐसे में नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया। इसके पीछे का मकसद था कि वो शहनाज के साथ एक ही घर में रह सकें और दोनों सहेलियों के बीच की दूरियां खत्म हो जाएं। शहनाज को नूर का यह प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज कोई इसके लिए समझाया तो उन्होंने भी अपनी सहमति दे दी। इसके बाद एजाज ने नूर से भी निकाह कर लिया। 

एजाज दो पत्नियों के साथ हंसी खुशी जीवन बिता रहे

इस प्रकार दो युवतियों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। यह पूरा परिवार एक ही घर में साथ-साथ रहता है। आपसी तालमेल को लेकर शहनाज ने कहा कि मेरी लड़ाई मेरे पति एजाज से हो सकती है, लेकिन सहेली नूर से कभी नहीं। क्योंकि मैं स्वयं ‌अपनी सहेली नूर को अपने घर लेकर आई हूं। वहीं नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रहती है। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं। पति एजाज भी दोनों पत्नियों संग हंसी-खुशी जीवन जी रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates