Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 4:00 AM

मप्र : बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मप्र : बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Share this:

BALAGHAT NEWS: मध्य प्रदेश के बालाघाट में हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिलीखटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य है। बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में हाक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक सर्चिंग के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की रात हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला भी किया। गिरफ्तार नक्सली महिला पर 14 लाख रुपये का इनाम था। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे छह गम्भीर मामले दर्ज हैं। हाक फोर्स ने उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किये हैं।

सांजली पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने किया था इनाम घोषित

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का एक समूह मौजूद है। सूचना मिलने पर हॉक फोर्स के स्पेशल ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई देने पर हॉक फोर्स की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान तीन राज्यों की मोस्ट वांटेड 14 लाख की इनामी हार्डकोर नक्सली 32 वर्षीय एसीएम सांजती पत्नी गणेश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सांजली पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने इनाम घोषित किया था।

महिला नक्सली साजंती खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य थी

उन्होंने बताया कि सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी महिला नक्सली साजंती को लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान क्षेत्र में केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अपने साथी सदस्यों को छुड़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 से 40 फायर किये गये। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में 10 से 15 फायर किये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठा कर घने जंगल की तरफ भाग गये। साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहनेवाली है। साजंती वर्ष 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।

Share this:

Latest Updates