– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्यार का जुनून : दो सहेलियां एक दूसरे से करती थीं प्यार, अब डॉक्टरों की मदद से एक बन गई लड़का, जानिए कैसे

Screenshot 20220628 125912 Chrome

Share this:

Love is love. Love is boundless. यह कोई नहीं जानता कि कौन किससे प्यार करेगा। इंसान इंसान से प्यार करता है। इंसान जानवरों से भी प्यार करता है। जीव विज्ञान के अनुसार, जैव आवश्यकता (Biological need) के हिसाब से लड़का लड़की से प्यार करता है। शादी भी एक दूसरे से करते हैं। हम ऐसी तमाम घटनाएं सुनते रहते हैं कि लड़की ने लड़की से शादी कर ली। लड़के ने लड़के से शादी कर ली। अभी कुछ दिन पहले गुजरात में एक लड़की ने खुद से शादी की थी। अब एक नए किस्म का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो सहेलियां लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करती थीं। अब डॉक्टरों की मदद से उनमें एक लड़का बन गई है। एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा दिया। डॉक्टरों की टीम ने भी इसमें मदद की और एक लड़की का सफल ऑपरेशन के लड़का बना दिया।

एक ने इस तरह जेंडर चेंज करवाने का बनाया मन

प्रयागराज के फाफामऊ में दो सहेलियां आपस में इतनी घुलमिल गईं कि सारी उम्र एक दूसरे के साथ रहने का मन बना लिया। इसके बाद लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और अपने घरवालों के सामने इस अफेयर की बात रखी। घरवाले दो लड़कियों की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। आखिरकार घरवालों की नाराजगी के बीच एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवाने का मन बना लिया। उसने डॉक्टरों से बात की और प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में जांच के बाद जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 

इस तरह 20 साल की लड़की बन गई लड़का

एसआरएन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की देखरेख में 14 जून को सफल लिंग परिवर्तन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से स्नातक की छात्रा 20 साल लड़की अब लड़का बन गई है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन हार्मोनल दवाएं अभी जारी रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के पहले चरण में स्तन और गर्भाशय को हटा दिया गया था। इसके बाद उसे लड़की से लड़का बनाने की प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हुआ।

डेढ़ साल बाद पूरी तरह पुरुष बन जाएगी लड़की

डॉक्टरों के मुताबिक, डेढ़ साल बाद वह पूरी तरह एक लड़की से पुरुष बन जाएगी। लिंग परिवर्तन के बाद दोनों एक साथ रह सकते हैं, लेकिन संतान पैदा नहीं कर पाएंगे। इससे पहले मेरठ में भी एक लड़की ने अपने माता-पिता की मदद करने और अपनी चार बहनों की देखभाल के लिए अपना लिंग परिवर्तन ऑपरेशन करवाया और अब एक लड़के के रूप में जीवन जी रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates