– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

UTTAR PRADESH : सीएम योगी के साथ 52 मंत्रियों ने ली शपथ, 22 पुराने मंत्रियों को भी मिली योगी कैबिनेट में जगह, जानें कौन-कौन कैबिनेट में

IMG 20220325 WA0026

Share this:

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सीएम योगी के साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी कैबिनेट में 22 पुराने मंत्रियों को भी स्थान दिया गया है।
इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।

योगी मंत्रिमंडल में किसे मिली जगह

केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री
स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
बेबी रानी मौर्य – मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
जय वीर सिंह – मंत्री
धर्मपाल सिंह – मंत्री
नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
अनिल राजभर – मंत्री
जितिन प्रसाद – मंत्री
राकेश सचान – मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
आशीष पटेल – मंत्री
संजय निषाद – मंत्री
नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार
संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार
गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार
धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार
असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार
जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार
नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार
दिनेश प्रताप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार
मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
दिनेश खटीक – राज्य मंत्री
संजीय गौंड – राज्य मंत्री
बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री
अजीत पाल – राज्य मंत्री
जसवंत सैनी – राज्य मंत्री
रामकेश निषाद – राज्य मंत्री
मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ – राज्य मंत्री
संजय गंगवार – राज्य मंत्री
बृजेश सिंह – राज्य मंत्री
केपी मलिक – राज्य मंत्री
सुरेश राही – राज्य मंत्री
सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ – राज्य मंत्री
प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री
राकेश राठौर ‘गुरु’ – राज्य मंत्री
रजनी तिवारी – राज्य मंत्री
सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
दानिश आजाद अंसारी – राज्य मंत्री
विजय लक्ष्मी गौतम – राज्य मंत्री

Share this:




Related Updates


Latest Updates