– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Uttar Pradesh : योगी कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री के लिए चर्चा में हैं ये नाम, जातीय ताना-बाना को दुरुस्त करने पर है खास फोकस, मायावती को..

IMG 20220313 WA0039

Share this:

उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली कूच कर रहे हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी नई कैबिनेट की विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों की माने तो भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल कर सकती है। उपमुख्यमंत्री के तौर पर इस बार एक नया चेहरा भी नजर आ सकता है। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रतन देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, राज्य के प्रभारी मोहन सिंह भी योगी आदित्यनाथ के साथ दिल्ली जाएंगे।

डिप्टी सीएम और मंत्रियों की सूची तैयार

यह बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने नए डिप्टी सीएम व मंत्रियों की लिस्ट तैयार की है। लिस्ट तैयार करते वक्त इनकी शिक्षा, जाति और क्षेत्रिय समीकरणों का पूरा ख्याल भी रखा गया है, क्योंकि भाजपा अपने कैबिनेट में सभी जाति के उम्मीदवारों को मौका देना चाहती है। इस लिस्ट पर अभी केंद्रीय नेतृत्व की मुहर बाकी है।

उपमुख्यमंत्री के लिए इन नामों की चर्चा

उत्तर प्रदेश के नए डिप्टी सीएम को लेकर जिन नामों की चर्चा है उनमें स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं। स्वतंत्र देव सिंह पहले ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे और इसके अलावा वो राज्य बीजेपी अध्यक्ष भी थे। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से इस बार विधानसभा चुनाव हर गये हैं लेकिन वो ओबीसी चेहरा हैं। वो डिप्टी सीएम भी रहे हैं। बेबी रानी मौर्य जाटव समाज की जानी-मानी चेहरा हैं। बृजेश पाठक ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, वो राज्य के कानून मंत्री रहे हैं।

मायावती को मात देने की भी तैयारी

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह एक कुर्मी नेता भी हैं। यूपी में बीजेपी की जीत के पीछे स्वतंत्र देव सिंह की बड़ी भूमिका मानी जाती है। बेबी रानी मौर्य जाटव समुदाय की हैं, जिस बिरादरी से मायावती आती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गैर-जाटव समुदाय को अपने पाले में करने के बाद भाजपा अब बसपा के मुख्य आधार में भी सेंधमारी करने की तैयारी में है। कानून मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ कैंट सीट से जीते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। बृजेश पाठक को इस पद पर ला कर योगी सरकार ब्राह्मण समीकरण को दुरुस्त करना चाहती है। योगी सरकार पार्टी 2 में दो पूर्व अधिकारियों राजेश्वर सिंह और असिम अरुण को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुने गए नए विधायक राजेश्वर सिंह यूपी पुलिस के अफसर रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates