– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

VIOLENCE : रामनवमी पर 4 राज्यों के 6 शहरों में हिंसा, झारखंड में एक की मौत, मध्य प्रदेश में 70 परिवार बेघर,  गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़े

Share this:

Violence devastates our social harmony. हिंसा हमारे सामाजिक सद्भाव और शांति का नाश करती है।  किसी भी उत्सव के दौरान हिंसा समाज के बिगड़ते चरित्र और स्वभाव की ओर संकेत करती है। रामनवमी जैसे पर्व के अवसर पर देश के 4 राज्यों के 6 शहरों में हिंसा ने भयावह रूप धारण कर लिया। चार राज्यों के छह शहरों में शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इससे हालात इस कदर बिगड़े कि झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के खरगौन में 70 परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़ने के बाद धारा 144 लगाई गई।

lohardagga 10 april 21649602032 1649678506

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में माहौल बिगाड़ने की हुई कोशिश

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए। लोहरदगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 

मध्यप्रदेश में रवि ने 30 से अधिक दुकानों और मकानों में लगा लगा दी आग

मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर  तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। CM के आदेश के बाद खरगोन में मोहन टाकीज इलाके में दंगाइयों के मकान तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

गुजरात में शोभायात्रा के दौरान पथराव

उत्तर गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात में रविवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया था। हिम्मतनगर में हुए पथराव में कई लोगों समेत एसपी व 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद से शहर में धारा 144 लगा दी गई है। हालात का नियंत्रित रखने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की टीम भी शहर पहुंच गई है।

बंगाल के हावड़ा में हिंसक झड़प

बंगाल के हावड़ा के शिवपुर इलाके में भी राम नवमी की शोभायात्रा में हिंसक झड़प हुई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हमले में पुलिस के सिपाही और अफसर सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या राज्य में सनातन धर्म पर प्रतिबंध लग गया है? इस घटना पर हावड़ा पुलिस कहा- शिवपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ चीजें शेयर न करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates