– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

West Bengal : बांग्ला अभिनेत्री रूपा दत्ता पर पॉकेटमारी का आरोप, कूड़ेदान में बैग फेंक रही एक्ट्रेस गिरफ्तार! अभिनेत्री रूपा के पास से बरामद हुए 75 हजार रुपए

IMG 20220313 WA0040

Share this:

बंगाली-टीवी अभिनेत्री रूपा दत्ता को अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला- 2022 में जेब काटने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोलकाता के विधाननगर की है। उत्तर पुलिस स्टेशन के सूत्रों के अनुसार पुस्तक मेले में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को डस्टबिन में उन्हें बैग फेंकते देख शक हुआ। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उनके बैग की तलाशी ली तो उनके बैग से ₹75000 बरामद किए गए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस मामले में रूपा को अदालत में ले जाया जाएगा।

अनुराग कश्यप पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

पुलिस के अनुसार रूपा दत्ता वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बता दें कि साल 2020 में रूपा दत्ता ने निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप पर फेसबुक पर अनुचित संदेश भेजने का गलत आरोप लगाया। जांच में यह पता चला कि रूपा अनुराग के नाम से ही किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही थी। रूपा ने एक ट्वीट में अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates