Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा प्यार, दो महिलाओं ने पति और बच्चों को छोड़कर कर ली शादी, लेकिन…

यह कैसा प्यार, दो महिलाओं ने पति और बच्चों को छोड़कर कर ली शादी, लेकिन…

Share this:

Jamui news, Bihar news : यह तो गजब की स्थिति है भाई। सेम सेक्स का यह कैसा प्यार। पति और बच्चों को छोड़कर दो महिलाओं का आपस में शादी कर लेना हैरत में डालता तो है ही। मामला बिहार के जमुई का है। शादी के बाद दोनों महिलाओं ने भागने तक की  योजना बना ली। मगर, घर वालों ने इस प्लान को चौपट कर दिया। 

लड़का और लड़की के रोल की कहानी 

दोनों के भागने के बाद स्वजनों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल, महिला थाना में  दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। लड़का का किरदार अदा करने वाली महिला की पहचान छपरा जिले के बभनगांव निवासी जगरनाथ पांडेय की पुत्री सोनी कुमारी और लड़की का रोल निभाने वाली युवती की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव निवासी भगीरथ सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है किदोनों की मुलाकात गलत नंबर के जरिए सात वर्ष पूर्व हुई थी। सात वर्षों से ही दोनों की बातें लगातार फोन पर होती थीं। इस दौरान आपस में दोनों की बातें प्यार में बदल गई और साथ जीने मरने की कसमें खा कर 2023 में शादी रचा ली।

Share this:

Latest Updates