Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसी जगह! आपने सुना है क्या, दीवार पर कुर्सी रखकर बैठते हैं लोग, जानिए…

यह कैसी जगह! आपने सुना है क्या, दीवार पर कुर्सी रखकर बैठते हैं लोग, जानिए…

Share this:

Washington news : कुदरत में बहुत कुछ वैसा अजूबा होता है, जिसके बारे में हम न पहले जान पाए होते हैं और न सुने होते हैं। जब सुनते और जानते हैं तो आश्चर्य होता है। विज्ञान की दृष्टि से बहुत कुछ जो सच होता है, वह हम नहीं जानते समझते हैं। ऐसा ही एक मामला पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का भी है। दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां गुरुत्वाकर्षण के कारण लोग दीवार पर कुर्सी रखकर बैठते हैं। यह बात सुनने में आश्चर्यजनक लगती है, लेकिन बिल्कुल सही है।

किसी का भी असामान्य हो जाता है संतुलन

अमेरिका के मिशिगन में स्थित सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट स्थित है। यहां पर बेहद कम गुरुत्वाकर्षण है। इसके चलते यहां पर कई अजीब वाकये घटित होते रहते हैं। जैसे यहां लोग दीवार पर 90 डिग्री के कोण पर खड़े हो जाते हैं और कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठ जाते हैं। यहां पर किसी भी व्यक्ति का संतुलन असामान्य हो जाता है।

कैलिफोर्निया का मिस्ट्री स्पॉट

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मिस्ट्री स्पॉट का नाम इसके अजब गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही दिया गया है। यहां एक ‘मिस्ट्री शैक’ है, जो गिरती हुई दिखाई देती है। यहां पर लोग झुकी हुई स्थिति में चलते हैं। इसके अलावा वस्तुएं ऊपर की ओर लुढ़कती दिखाई देती हैं। ऐसा गुरुत्वाकर्षण विसंगति के कारण ही होता है।

एक तरफ झुके हुए पेड़

अमेरिका के साउथ डकोटा के पास कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया है। इस जगह पर अजीब तरह के पेड़ हैं, जो एक तरफ झुके हुए हैं। हैरान की बात ये है कि यहां आप एक पैर पर खड़े हो सकते हैं और आप गिरेंगे भी नहीं। यहां की झीलें पानी की ढलान की उल्टी दिशा में बहती दिखाई देती हैं।

कहीं पर शून्य नहीं होता गुरुत्वाकर्षण

विज्ञान कहता है कि धरती पर ऐसी कोई जगह नहीं है कि जहां पर ग्रैविटी जीरो हो, लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर बेहद लो ग्रैविटी महसूस होती है, इसे वैज्ञानिक भाषा में गुरुत्वाकर्षण विसंगति कहा जाता है। अगर धरती पर ग्रैविटी ना होती तो यहां पर नदी, पहाड़, महासागर सब गायब होते, जीवन की संभावना ही नहीं होती, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के बिना कोई भी ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता था। यही गुरुत्वाकर्षण हर जगह मौजूद है।

Share this:

Latest Updates