Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति गया परदेस तो ढूंढ लिया प्रेमी, लौटा तो पत्नी ने घोंट डाला गला, मिली उम्रकैद

पति गया परदेस तो ढूंढ लिया प्रेमी, लौटा तो पत्नी ने घोंट डाला गला, मिली उम्रकैद

Share this:

Ranchi news : पति राजू मिर्धा कमाने परदेस गया तो पत्नी अंजली ने राज मुंडा नामक प्रेमी ढूंढ लिया। इस बीच पति जब लौटा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट डाला। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गाड़ीगांव की यह घटना है। दरअसल, अगस्त 2021 में राजू गुजरात से अपने घर लौटा। राजू मिर्धा के आने से राज मुंडा को अवैध संबंध बनाने में परेशानी होने लगी। इसी बीच 26 अगस्त 2021 की रात जब राजू मिर्धा सो रहा था, दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

दो बच्चों की मां है अंजली देवी

अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने शनिवार को पति की हत्या मामले में जिस अंजली को उम्र कैद की सजा सुनाई, वह दो बच्चों की मां है। अदालत ने उसके प्रेमी राज मुंडा को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोनों को अतिरिक्त एक साल जेल काटनी होगी।

राजू मिर्धा और अंजली ने किया था प्रेम विवाह

गाड़ीगांव की रहने वाली अंजली देवी ने अपने प्रेमी राज मुंडा के साथ साजिश रचकर अपने पति राजू मिर्धा की हत्या कर दी थी। अंजली और राज के बीच अवैध संबंध था। राजू मिर्धा और अंजली ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद रांची में ही रहकर कमा रहा था। कुछ दिनों बाद वह कमाने गुजरात चला गया। राजू मिर्धा जब गुजरात कमाने गया हुआ था। उसी दौरान अंजली देवी की दोस्ती नामकुम के राज मुंडा से हुई। राज मुंडा महिला के घर आने जाने लगा था। महिला किराए के घर में रहती थी। राज मुंडा का उसके साथ शारीरिक संबंध था। दोनों का शादी करने का इरादा था।

Share this:

Latest Updates