होम

वीडियो

वेब स्टोरी

वीडीसी सदस्य के घर पर हमला, एक आतंकी ढेर, रिश्तेदार और जवान घायल

Jammu news 1

Share this:

Jammu news : आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 03 बज कर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी। भारतीय सेना ने कुल 04 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिशतेदार घायल हुआ है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

आतंकवादियों ने आज सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद भारतीय सेना की आरआर यूनिट कम्पनी के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। सेना का यह कै म्प नया बना था। सेना की टुकड़ी की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी की है। इस पर भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने भी जवाबी गोलीबारी की और व्हाइट नाइट कार्प, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मोर्चा सम्भाल लिया। रोमियो फोर्स ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर कर कार्रवाई शुरू की। भारतीय सेना ने कम से कम 04 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान सेना का एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिश्तेदार विजय कुमार घायल हुआ है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकरोधी अभियान जारी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates