होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm :  धनतेरस पर करें धनिया का यह आसान उपाय, घर में आएगी संपन्नता और खुशहाली

Dhanteras 2

Share this:

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious, Dhanteras per dhaniya ka upay, Dhanteras ke totke, dhanvantari : सनातन धर्म में धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देवता जब प्रकट हुए तो उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा एक कलश था। इसी कारण से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस के दिन से ही दीपावली की होती है शुरुआत

धनतेरस से ही दिपावली की शुरुआत होती है। धनतेरस पांच दिनी दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन धन, समृद्धि के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इसमें धनिया का उपाय बहुत कारगर माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया के ये उपाय करने से घर में संपन्नता और सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

धनतेरस पर धनिया का यह उपाय करें 

धनतेरस के दिन साबुत धनिया का उपाय बहुत फलदायक माना जाता है। इस दिन साबुत धनिया खरीद कर घर में लाएं। इसे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को श्रद्धा भाव से अर्पित करें। इसके बाद अपने मन में अपनी मनोकामना मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से कहें। इतना करने के बाद इस धनिया को घर के किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें। इसमें से थोड़ी सा धनिया बचा लें और इसे लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर सुरक्षित रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्धि रहेगी।

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर रखें 

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदें और उसे रख लें।इसे दिपावली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इनके कुछ बीजों को घर के बगीचे में बो दें। माना जाता है कि इनसे उगने वाली धनिया की पत्तियां घर में खुशहाली व समृद्धि लेकर आती हैं। धनतेरस को धन्वंतरि देव के सामने थोड़ी सी सूखी धनिया रखें और दिपावली तक इसे वहीं छोड़ दें। गोवर्धन पूजा के दिन इन धनिया को किसी गमले में लगा दें। इससे निकलने वाले धनिया के पौधे की अच्छे से देखभाल करें। मान्यता है कि जैसे-जैसे यह धनिया बढ़ता है, वैसे-वैसे घर में खुशहाली और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates