होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जयराम महतो ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 70 विधानसभा सीटों पर लड़ने का किया एलान

IMG 20241011 WA0004

Share this:

•धनबाद से सपन मोदक, सिंदरी से उषा देवी, टुंडी से मोतीलाल महतो, बोकारो से सरोज कुमारी के अलावा मांडर से गुना भगत होंगे उम्मीदवार

Dhanbad news : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। गुरुवार को धनबाद परिसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रमुख जयराम महतो ने धनबाद, सिंदरी, टुंडी और बोकारो के अलावा 14 और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें धनबाद से सपन मोदक, सिंदरी से उषा देवी, टुंडी से मोतीलाल महतो, बोकारो से सरोज कुमारी के अलावा मांडर से गुना भगत, राजधनवार से राजदेश रतन, कोडरमा से मनोज यादव, बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय मेहता, डालटनगंज से अनिकेत मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, गांडेय से अकील अख्तर उर्फ रिजवान और खरसावां से पांडु राम हिब्रू हैं। जयराम महतो ने कहा कि दशहरा तक पार्टी सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। उनकी पार्टी राज्य के 70 सीटों पर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

दो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जयराम महतो

जयराम महतो ने कहा कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल इस पर निर्णय अभी नहीं हुआ है। दूसरी सीट के लिए गोमिया, बेरमो या मांडू का चुनाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाघमारा से भी वे चुनाव लड़ सकते हैं। यहां जुल्म और अन्याय की पराकाष्ठा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates