Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

Motihari News: चकिया सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश तिवारी का निधन, शोक की लहर

Motihari News: चकिया सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश तिवारी का निधन, शोक की लहर

Share this:

Chakiya, Motihari News: चकिया प्रखंड के सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व भेरखिया पंचायत के न्यायप्रिय पूर्व सरपंच रामनरेश तिवारी नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चकनिया स्थित बूढ़ी गंडक नदी के घाट पर रविवार को कर दिया गया। बड़े पुत्र शिक्षक सतीश कुमार तिवारी ने उन्हें मुखग्नि दी। वे काफी व्यवहारकुशल, न्यायप्रिय एवं मिलनसार व्यक्ति थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे वर्ष 2011 से 2016 तक भेरखिया पंचायत के सरपंच रहे। इस दौरान सरपंच संघ चकिया के प्रखंड अध्यक्ष भी चुने गए।

हमेशा न्याय के पक्षधर थे तिवारी जी

वे किसी गरीब, असहाय की मदद करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। किसी मामले की पंचायती के दौरान वे हमेशा न्याय के पक्षधर थे। इस दौरान कोई उनका निकटतम रिश्तेदार हो या कोई अन्य, फैसला न्याय के अनुसार ही करते थे। उन्होंने हमेशा सहज एवं सरल जीवन व्यतीत किया। इस दौरान पूरी मेहनत एवं ईमानदारी के बल पर समाज में अपने को स्थापित किया।

शिक्षक हैं बड़े पुत्र

उन्होंने हमेशा बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की नसीहत दी। उनके बड़े पुत्र सतीश कुमार तिवारी बीपीएससी की परीक्षा पास कर शिक्षक हैं। जबकि छोटे पुत्र डॉ विवेक कुमार तिवारी पटना संस्कृत कॉलेज में अध्यापक हैं। वे अपने पीछे अपनी पत्नी रीता देवी, दो पुत्र, एक पुत्रवधु, एक दो माह के पौत्र ओमकार कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

बड़ी संख्या में लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, ढाका विधायक पवन जायसवाल, जिला पार्षद अभय गुप्ता, जिला पार्षद मनोज सहनी, पूर्व जिला पार्षद साधु यादव भेरखिया मुखिया नीलम देवी, पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव, बेदिबन मधुबन सरपंच उमेश साह, विशुनपुरा सरपंच प्रतिनिधि शंभु दुबे, अनिकेत पांडेय, बेदिबन मधुबन मुखिया विजय कुमार, विशुनपुरा मुखिया रीमा देवी, समाजसेवी बबलू ठाकुर, पूर्व मुखिया राधेश्याम प्रसाद यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this: