New Delhi news : मौसम में बदलाव के अनुसार हम अपनी जीवन शैली में भी सुविधाजनक तरीके से बदलाव करते रहते हैं। ठंड के मौसम में गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। जैसे-जैसे ठंड कम होती है, वैसे-वैसे इसकी जरूरत कम होती है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि कम होते ठंड के मौसम में गर्म पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। किसी भी सीजन में हम गर्म पानी की सुविधा अवेल आसानी से कर लें, यह जरूरी होता है।
कितना गर्म चाहिए पानी
अगर गैस पर पानी गर्म करते हैं, तो गैस खर्च बढ़ता है। अगर इससे इतर हम गीजर से पानी गर्म करते हैं, तो बिजली का खर्च बढ़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि पानी गर्म करने के लिए मौसम के अनुसार गीजर का इस्तेमाल कैसे करें और आपका घर कैसा है, उसके अनुसार अगर आप गीजर खरीदने हैं तो उसका साइज कैसा होना चाहिए।
कम समय के लिए चलाएं गीजर
सामान्य रूप से देखा जाता है कि अगर ठंड कम हो रही है तो हमें कम गर्म पानी की जरूरत होती है। यदि आपके घर में गीजर है और आप उसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि जितनी देर तक गीजर चलेगा बिजली उतनी ज्यादा खर्च होती होगी। यदि हमें कम गर्म पानी चाहिए, तो थोड़ी देर के लिए गीजर चला कर बंद कर सकते हैं। इससे अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी गर्म भी हो जाएगा और हमारा बिजली खर्च भी बच जाएगा। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप बाल्टी का उपयोग करते हैं, तो छोटे साइज का गीजर पर्याप्त हो सकता है। लेकिन यदि आप शॉवर का इस्तेमाल करते हैं, तो बड़े साइज का गीजर लेना बेहतर रहेगा। साथ ही, गीजर का चयन करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें, क्योंकि बड़े साइज के गीजर का खर्च अधिक होता है।
नया गीजर खरीदना है तो जानिए यह बात
अब समझते हैं, अगर नया गीजर खरीदना हो तो हमें क्या ध्यान में रखना चाहिए। ध्यान रखिए बाजार में दो तरह के गीजर मिलते हैं पहला इलेक्ट्रिक और दूसरा गैस गीजर। इलेक्ट्रिक गीजर ही ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। छोटे परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक गीजर ही ज्यादा उपयोगी होता है ज्यादा बड़े परिवारों में गैस गीजर का लोग इस्तेमाल करते हैं। याद रखिए छोटे परिवार के लिए छोटा गीजर ज्यादा उपयोगी होता है क्योंकि कम पानी गर्म होने में समय भी कम लगता है और बिजली खर्च भी काम होता है। यदि घर में चार लोग हैं तो उनके लिए 10 लीटर वाला गीजर काफी होता है।