होम

वीडियो

वेब स्टोरी

तीन विमान और एक ट्रेन को उड़ाने की धमकी, एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली डायवर्ट

IMG 20241015 WA00081

Share this:

New Delhi news : मुंबई से उड़ने वाले तीन विमानों में सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार थे। दूसरी तरफ मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

इंडिगो के दो विमानों की भी जांच

दूसरी फ्लाइट इंडिगो की 6ई-1275 है। यह मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। तीसरी फ्लाइट इंडिगो की 6ई- 56 थी। यह मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। इन दोनों विमानों को आइसोलेशन बे में रखकर जांच गई। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। पिछले पांच दिनों में विमान में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट यूके 18 में बम की सूचना थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी। फ्लाइट में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

6 महीने में धमकी के 6 बड़े मामले

21 अगस्त: एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। जांच में कुछ नहीं मिला।

3 जून: अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। अकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स थे। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई।

2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 2 जून की सुबह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

28 मई: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6ई-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इस घटना के बाद इंडिगो ने एसओपी का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था।

31 मई : दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट यू के 611 में बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल श्रीनगर को फ्लाइट में बम होने वाला एक कॉल आया था। इसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की।

कोलकाता जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

इस बीच कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। सुबह फ्लाइट नंबर एआई 100 में उड़ान भरने के तुरंत बाद समस्या का पता लगते ही इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की गई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates