होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 12 अक्टूबर 2024 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

IMG 20241009 WA0004 1

Share this:

Rashifal 12 अक्टूबर 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 12 अक्टूबर 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

12 अक्टूबर 2024 शनिवार का पंचांग

आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), आश्विन। नवमी तिथि 10:58 AM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र श्रवण 04:27 AM तक उपरांत धनिष्ठा। धृति योग 12:21 AM तक, उसके बाद शूल योग। करण कौलव 10:59 AM तक, बाद तैतिल 10:09 PM तक, बाद गर। 12 अक्टूबर शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:46 AM तक है। चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

12 अक्टूबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : अगर किसी रोग से परेशान हैं तो स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारी आज व्यापार में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा उठाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्यों को पूरा करना पड़ेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन मन को शांत रखें और इस बात पर ध्यान देना होगा कि कौन सा काम पहले करना है और क्या बाद में। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाएं बनाएंगे और विदेश से कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और मित्रों का साथ मिलेगा। शाम का समय बच्चों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : मिथुन राशि वाले आज व्यवसाय में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, आपको लाभ मिलेगा, और मन प्रसन्न रहेगा। आप अपना पैसा नए कार्यों में लगाएंगे, जिसका भविष्य में पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि हां, तो आपको शांत रहने की जरूरत है। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई भी निर्णय लें तो बहुत सोच-विचार कर लें। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।  

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : कर्क राशि वालों की आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और भविष्य में भरपूर लाभ भी मिलेगा। बिजनस में बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले का फायदा उठाएंगे, लेकिन अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर पैसा बर्बाद नहीं करना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और दौड़ भाग भी करनी पड़ सकती है। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि वालों को आज कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलने का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे और कार्यकुशलता से अन्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : कन्या राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बेहतरीन तरीके से सफल होगा इसलिए वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जो आपको ज्यादा प्रिय है। नौकरीपेशा जातक आज खुद का कोई बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :‌ तुला राशि वाले आज कामकाज के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो उसके समाधान के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें। परिवार से कोई भाग्यशाली समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। अगर आपने साझेदारी में कोई बिजनस करने का सोचा है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वृश्चिक राशि वाले आज अगर किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों ने अगर पार्ट टाइम काम करने का सोचा है तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा कर सकेंगे, जिसे देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसन्न होंगे। पिता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में एक के बाद एक लाभदायक सौदे मिलेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी आज वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के मन में नौकरी बदलने का विचार आएगा। पैसों की बचत करने में सफल होंगे और संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी भाग्यशाली कार्य के आयोजित करने से मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत पर थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि वालों के व्यवसाय में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे और व्यापार को आगे बढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। अगर घर में कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म हो सकती है लेकिन चिंता न करें। परिजनों की मदद से आप इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और घर की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा सकते हैं। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया है तो वह आज लाभ दे सकता है। शाम को बाहर घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे आपको लाभ होगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। आपको किसी सीनियर की मदद से नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे करियर में तरक्की होगी। छोटे व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मन इधर-उधर भटकता रहेगा, लेकिन किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। लव लाइफ वालों ने अगर पार्टनर को परिवार वालों से अभी तक नहीं मिलवाया है तो उसके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। शाम के समय घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें धन भी खर्च करना पड़ेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates