Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 फरवरी 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 फरवरी 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Share this:

Rashifal 20 फरवरी 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 फरवरी 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

20 फरवरी 2025 यानी गुरुवार का पंचांग

फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। सप्तमी तिथि 09:58 AM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र विशाखा 01:30 PM तक उपरांत अनुराधा। ध्रुव योग 11:33 AM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण बव 09:58 AM तक, बाद बालव 11:02 PM तक, बाद कौलव। 20 फरवरी गुरुवार को राहु 02:05 PM से 03:31 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

20 फरवरी 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।  

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी- सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सिखना पसन्द करेंगे। लवमेट वालों के रिश्तों में आज दरार पड़ सकती है, लेकिन जल्दी ही सब नोर्मल हो जाएगा।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। माँ की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज़ का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर हो सकता है। परिवार की रिथति में सुधार होगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा।अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this: