Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 22 फरवरी 2025 का अपना राशिफल जानें

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 22 फरवरी 2025 का अपना राशिफल जानें

Share this:

Rashifal 22 फरवरी 2025  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 फरवरी 2025  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

 22 फरवरी 2025 शनिवार का पंचांग

फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081,शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ। नवमी तिथि 01:19 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र ज्येष्ठा 05:40 PM तक उपरांत मूल। हर्षण योग 11:55 AM तक, उसके बाद वज्र योग। करण गर 01:19 PM तक, बाद वणिज 01:43 AM तक, बाद विष्टि। 22 फरवरी शनिवार को राहु 09:49 AM से 11:14 AM तक है। 05:40 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

 22 फरवरी 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सुख मिलेगा। बिगड़े हुए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में भी बढ़ोतरी होगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा। कुछ मानसिक चिंताएं उत्पन्न होंगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती हैं। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन यात्रा में बितेगा। आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। आपको कोई सहयोगी भी साथ में जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी सोशल वर्क के लिये इनवाइट किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अचानक से धन प्राप्ति करा सकता है। कार्यों में कठिन मेहनत के बाद अल्प सफलता मिलेगी, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। जो तनाव की स्थिति चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। किसी काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। आज दोस्तों के साथ बात करना आप अवॉयड कर सकते हैं। जिससे कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिंदगी में तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा।    

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके प्रेम जीवन की परीक्षा लेगा और आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कह सकता है जो आपको बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें और एकदम से उन पर ना बिगड़ें, बल्कि उनसे बैठकर बातचीत करें और उनके व्यवहार का कारण जानें। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज बेहतर नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। आपके परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा और समस्याएं जो चली आ रही थीं, उनसे मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यात्राओं से बचने का प्रयास करें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। शेयर बाजार में निवेश पहले कई बार सोच विचार करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर सारी चीज़ें अच्छे से फाइनल करेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आपको किसी काम के लिये सोचने-विचारने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप अपनी एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों से निगेटिविटी दूर होगी और आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साइंस केस्टूडेंट्स किसी एग्जीबिशन के लिये तैयारी कर सकते हैं। आपकी तैयारियां सफल रहेंगी। मंदिर में घंटी बजाएं, सब कुछ अच्छा रहेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आपकी राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के साथ धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक असुविधा नहीं होगी और आप आज के दिन को बेहतर तरीके से जियेंगे। अपने दांपत्य जीवन में आपको काफी अच्छे अनुभव होंगे और आपका जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपको काफी सांत्नावना देंगी और आप यह भी समझेंगे कि वह आपको काफी महत्व देते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव दे सकता है। मानसिक रूप से आप किसी प्रकार के दबाव में रहेंगे, जिसकी वजह से आप स्वयं को निर्णय लेने की स्थिति में नहीं पाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धार्मिक कामों पर अच्छे खासे धन की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज दूर यात्रा को टालना ही बेहतर होगा। लेकिन फिर भी अगर बाहर धूमने जाएं अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।  

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपकी सोच परिवार के कुछ लोगों का नजरिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बच्चों की नजरों में ऊपर उठे रहेंगे। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। अपने खान-पान पर उचित ध्यान बनाये रखने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this: