– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

नशा जो न कराए, अजगर को पकड़कर गले में लपेटा नशेड़ी और करने लगा स्टंट, फिर जो हुआ…

IMG 20240521 WA0003

Share this:

The drug addict who did not get drunk, fell on a python and wrapped it around his neck and started doing stunts, then what happened, Kerala news, Kerala update, Kerala breaking news : नशा आदमी से क्या-क्या करा सकता है, यह समझना आसान नहीं है। जो आप सोच भी नहीं सकते हैं उसे नशेड़ी करने लगता है। केरल के पत्तनमथिट्टा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराबी नशे में नहर के किनारे से एक अजगर को पकड़ कर उसे अपनी गर्दन में लपेट लिया। हालांकि, बाद में शख्स अपनी इस दिलेरी की वजह से मुसीबत में फंस गया। वन अधिकारियों ने उसके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

लोगों में मचा हड़कंप

दरअसल, पत्तनमथिट्टा के अडूर के पास स्थित एक शराब की दुकान के सामने जब शख्स ने रविवार को अपनी गर्दन में अजगर को लपेटा तो, लोगों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का मानना था कि बाढ़ के पानी में बहकर अजगर शहर में आ गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति नहर से अजगर लाते हुए और उसे अपनी गर्दन में लपेटते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में अजगर के फन पर हाथ फेर रहा था नशेड़ी

वीडियो में वह अजगर के फन पर हाथ फेरता हुआ भी दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से उसे छूने के लिए कह रहा है। मिली जानकारी के आधार पर अडूर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसके पास से अजगर को बरामद कर लिया। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने सोमवार को बताया, ”वन्यजीव अधिकारी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।” उन्होंने बताया कि कोनी के एक पशु बचाव केंद्र में अजगर को शिफ्ट कर दिया गया और इस संबंध में अदालत के आदेश के आधार पर अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates