– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

CORONA : भारत में 12 से 17 आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण को मंजूरी, सीरम की कोवोवैक्स वैक्सीन होगी इस्तेमाल

IMG 20220305 WA0017

Share this:

भारत में बच्चों के टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। देश में कोरोना टीकाकरण लगातार नया मुकाम हासिल किया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) की विशेषज्ञ समिति ने 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सिरम इंस्टीटमयूट ऑफ इंडिया की कोवोवैक्स वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को अनुमति दी गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। इसे अभी तक देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश सिंह ने 21 फरवरी को डीसीजीआई को एक आवेदन दिया था। इसमें 12 से 17 आयु वर्ग के लिए कोवोवैक्स के लिए मंजूरी मांगी गई थी।

नोवोवैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कर बनाई गई कोवोवैक्स वैक्सीन

कोवोवैक्स वैक्सीन को नोवोवैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण द्वारा बनाया गया है। साथ ही इसे सशर्त विपणन प्राधिकरण के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित किया गया है। दिसंबर 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। भारत में 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन का इस्तेमाल हो रहा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates