Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Luteri Dulhan : चाय की दुकान में हुआ प्यार, जमीन बेचकर गए हनीमून, फिर रुपये – गहने लेकर पत्नी हुई फरार, उड़े पति के होश

Luteri Dulhan : चाय की दुकान में हुआ प्यार, जमीन बेचकर गए हनीमून, फिर रुपये – गहने लेकर पत्नी हुई फरार, उड़े पति के होश

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बार हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। पत्नी ने ऐसा कारनाम किया कि पति के होश ही उड़ गए। दरअसल, छतरपुर के एक शख्स को लुटेरी दुल्हन ने अपना शिकार बनाया। पहले आरोपी महिला ने गर्लफ्रेंड बन युवक को प्यार के जाल में फंसाया। फिर लाखों रुपए खर्च करवाकर शादी की।
मौका मिलने ही लुटेरी दुल्हन नगद और जेवर लेकर फरार हो गई, लाखों की चपत लगी तो ससुराल वालों को पूरे कारनामे का पता चला। फिर पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक आवेदन देते हुए इस पूरे मामले की शिकायत की।

रेलवे स्टेशन के बाहर चाय बेचती थी महिला

उसका कहना है कि शादी के बाद पत्नी लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई है और वह वापस आने का नाम नहीं ले रही। पूरा मामला में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव का है।
पीड़ित युवक का कहना है कि दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान उसे उषा पाल नाम की एक महिला से प्यार हो गया था। वह रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान लगाती थी। वह सुबह यहां घूमने जाता था। इस दौरान दोनों की बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. कुछ साल हमारा अफेयर चला। इसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया। कुछ महीने पहले हम दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

पति को बाजार भेज कर घर से भाग गई

पीड़ित पति का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक था। फिर पत्नी ने जेवरों की मांग की। फिर मैंने सोने की चेन, कान की बाली और कुछ अन्य सामान उसे दिलाया। मेरे बैंक अकाउंट में करीब दो लाख रुपये थे। इसे भी मैंने लाकर घर पर रख दिया। फिर एक दिन पत्नी ने मुझे बाजार से कुछ सामान लाने के लिए कहा। जब मैं लौटकर वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। साथ ही दो लाख कैश और जेवरात भी गायब थे।

पहले से शादीशुदा थी महिला

पीड़ित का कहना है कि अब पत्नी न तो उसके पास आ रही है और ना ही नगद और जेवर वापस कर रही है। पति का कहना है कि उसे कुछ दिन पहले पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़ित का कहना है कि अब पत्नी न तो उसके पास आ रही है और ना ही नगद और जेवर वापस कर रही है।पति का कहना है कि उसे कुछ दिन पहले पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका कहना है कि उसने अपने पत्नी पर लाखों खर्च किए। गांव की जमीन बेच दी. फिर उसे हनीमून पर लेकर गया। कई दिनों तक घूमते रहा. पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी कर रहा था।

Share this:

Latest Updates