[auto_translate_button]

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

पवन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म ‘पावर स्टार’ में दिखेंगी भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह

पवन सिंह Pawan Singh के जीवन पर बन रही फिल्म पावर स्टार में दिखेंगी भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह

Share this:

Bhojpuri Film News : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) के जीवन पर अब फिल्म बन रही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ पवन सिंह (Pawan Singh) के जीवन पर पूरी तरह से आधारित होगी। इस फिल्म का पहला लुक जारी हो चुका है। इसमें सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री मधु शर्मा की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। इस फिल्म में जानी मानी भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह भी अपने अभिनय का कमाल दिखाएंगी। बताया जा रहा है कि ऋतु सिंह ने भी इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। जानकारों का मानना है कि भोजपुरी फिल्म पावर स्टार (Bhojpuri Film Power Star) एक बड़ा सरप्राइज होने वाली है।  इसके लिए बडे पैमाने पर पवन सिंह (Pawan Singh) ने खुद भी तैयारी की है। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभी से ही इस फिल्म की और इसके कलाकारों की चर्चा हो रही है।

फिरोज खान हैं फिल्म के डायरेक्टर

बता दें कि भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। ऐसे में व्यक्ति यह जानना चाहता है कि पवन सिंह (Pawan Singh) का जीवन कैसा रहा है। दर्शकों की इस उत्सुकता का जवाब किस फिल्म में मिल जाएगा। क्योंकि यह भोजपुरी फिल्म पूरी तरह से अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के जीवन पर आधारित है।  रीयल लाइफ में जैसे पवन सिंह (Pawan Singh) (Pawan Singh) हैं. वैसे ही रील लाइफ में दिखाई जाएगी। इस फिल्म के लिए पवन सिंह (Pawan Singh) काफी पसीना बहा हैं। वह इस फिल्म के लिए पूरे जोर-शोर से लगे हैं। यह फिल्म पवन सिंह (Pawan Singh) के फैंस को दीवाना बना देगी। पावर स्टार फिल्म फिरोज खान के निर्देशन में बन रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) की अब तक के जीवन को बेमिसाल अंदाज में पेश किया है।

पावर स्टार फिल्म मैड्ज मूवीज बैनर के तहत बन रही 

भोजपुरी फिल्म पावर स्टार मैड्ज मूवीज बैनर तले बन रही है। इसके निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में पवन सिंह (Pawan Singh), मधु शर्मा, प्रकाश जैस,मनोज सिंह टाइगर, इंद्रेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पीयूष सुहाने, उजैर खान, संजय वर्मा, अजय पटेल, अभिषेक नजर, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक शामिल हैं. इन कालाकारों के अलावा रक्षा गुप्ता, ऋतु सिंह, डिंपल सिंह और आस्था सिंह भी भूमिका भी बहुत ज्यादा अहम है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates