– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

… तो क्या एक-दूसरे की नहीं रही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी

IMG 20240601 WA0009

Share this:

… So the pair of Malaika Arora and Arjun Kapoor are no longer compatible with each other?, Entertainment news, Bollywood masala, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood actor, Bollywood actress, upcoming new film : यूं तो बीते कई महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन, अब उनसे जुड़े कुछ करीबियों ने इसे कन्फर्म कर दिया है। हालांकि, दोनों ही ब्रेकअप पर चुप्पी साधे हुए हैं और नहीं चाहते हैं कि लोग उनका रिश्ता टूटने पर बात का बतंगड़ बनाएं।
इधर, हाल ही में आई रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास रहा है और दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए खास जगह रहेगी। बताया गया है कि उनका काफी लंबा, लविंग रिश्ता था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है। इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच अब कड़वाहट आ गई है। वो दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और हमेशा एक दूसरे के लिए सपोर्ट बनकर रहेंगे।

शादी को लेकर समन्वय की कमी से आई दरार

जनवरी में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ही ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों में से कोई एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी।

मलाइका ने अर्जुन को इंस्टाग्राम पर किया था अनफॉलो

दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके रिलेटिव्स को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। बताते चलें कि दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates