
Bollywood film double XL : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (actress Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की आने वाली फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (film double XL) इन दिनों खूब चर्चा में है। शुक्रवार को इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक निर्माता-निर्देशक जारी कर दिया है। आपको बता दें कि फर्स्ट लुक में सोनाक्षी सफेद रंग की शर्ट वह शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ वह लाल रंग का लॉन्ग श्रग भी पहना हुए है। वह एक टेबल पर बैठी हैं। उनके हाथ में इंची और टेप है। इस दौरान सोनाक्षी के आजू बाजू कुछ कपड़े टंगे हैं। ऐसा लग रहा है, मानो सोनाक्षी इस फिल्म में फीमेल बूटिक चलाने का रोल निभा रही हैं। ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर 2022 (4th November 2022) को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वाले पर प्रहार

बताते चलें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इस फिल्म में बॉडी शेमिंग (body seming) करने वालों की खबर लेती नजर आएंगी। फिल्म में महिलाओं की शारीरिक बनावट (women’s figure) को लेकर लोगों की गलत सोच और उसे सुंदरता का पैमाना मानने वाले उनके नजरिये पर बड़ी चोट की जायेगी। ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अतिरिक्त जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल, अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज संयुक्त रूप से इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को सतराम रमानी ने निर्देशित किया है। ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर,2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।