Jeneva News: भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान गरीबी से लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उसकी हेकड़ी कम नहीं हो रही है। पाकिस्तान की करीब आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रही है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की 45 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्व बैंक ने 2018-19 के सर्वे के मुताबिक यह बात कही है। बैंक का कहना है कि गरीबी रेखा से जीवन स्तर ऊपर उठाने के मामले में पाकिस्तान की स्थिति लगातार खराब हो रही है। यही नहीं अति-निर्धनता में जीने वाले पाकिस्तानियों की संख्या बीते कुछ सालों में 4.9 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी हो गई है।
विश्व बैंक ने वैश्विक गरीबी इंडेक्स को अपडेट किया है और उसमें पाकिस्तान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। इसकी वजह है कि बीते कुछ सालों में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में कोई ग्रोथ नहीं हुआ है। विश्व बैंक का कहना है कि इंटरनेशनल पॉवर्टी लाइन 3 डॉलर मासिक की कमाई पर आधारित है।
पाक में आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे

Share this:


