Washington News: एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई तीखी बयानबाजी ने वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष अभियानों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मस्क ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स अब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने जा रही है। यह बयान उस समय आया जब ट्रंप ने मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने की धमकी दी थी।
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने ट्रंप प्रशासन द्वारा पेश किए गए खर्च विधेयक की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। इसके जवाब में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि एलन मस्क की सरकारी डील्स को खत्म कर देने से अमेरिका अरबों डॉलर बचा सकता है और पूछा कि यह कदम अब तक क्यों नहीं उठाया गया। मस्क ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति द्वारा मेरे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने की बात के बाद स्पेसएक्स अब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को डिकमीशन करना शुरू करेगा।
मस्क ने की ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बंद करने की बात

Share this:


