होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बच के रहिए, कोरोना से भी खतरनाक है यह वायरस, दक्षिण कोरिया में इसके 1000 मामले …

IMG 20240715 WA0004

Share this:

South Africa news : साउथ कोरिया के नामवोन शहर से फूड पॉइजनिंग के लगभग एक हजार मामले सामने आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बीमार हुए लोग नोरोवायरस से संक्रमित थे। यह बहुत संक्रामक वायरस है, जो फूडबोर्न डिजीज का कारण बन सकता है। यह कोरोना से भी खतरनाक है। यह दूषित सतहों के जरिए आसानी से फैल सकता है। नोरोवायरस संक्रमण की वजह कोरियाई फूड किमची को बताया गया है। 

ये भी पढ़े:मैं सिंगल हूं और इस तरह से काफी खुश हूं, TV एक्ट्रेस आशा ने अपने फैंस को बताया…

किमची फूड पूरी दुनिया में खूब पॉपुलर 

किमची कोरिया का एक पारंपरिक भोजन है, जो फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है। हालांकि अब यह भारत समेत पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर है। आमतौर पर फर्मेंटेड फूड सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मामले में वजह लापरवाही बताई जा रही है। दुनियाभर में फर्मेंटेड फूड का बहुत पुराना इतिहास है। सभी देशों और संस्कृतियों में फर्मेंटेड फूड खूब चाव से खाए जाते हैं। भारत में भी सिरका, ढोकला, कांजी, कोंबूचा, अचार, दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड हमारे भोजन का प्रमुख हिस्सा हैं। फर्मेंटेड फूड जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहतमंद भी। बेहतर गट हेल्थ के दावों से ही किमची को पूरी दुनिया में खास पहचान मिली है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates